प्रतिष्ठा न्यूज
नागपुर प्रतिनिधी : एकता फाउंडेशन सामाजिक संगठन की ओर से रवि भवन हॉल, नागपुर में पदाधिकारी मेळावा एवं पद ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जय संजय रामटेके के प्रमुख नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. मनिषा ठाकरे, कोर कमेटी सदस्य एवं गिफ्ट फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष उपस्थित रहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर नागपुर शहर अध्यक्ष नरेश मोहाडिकर के माध्यम से विभिन्न विभागों में नवनियुक्त अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। संगठन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में सामाजिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से 40 से अधिक पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में अश्विन फकिर्डे, अमोल रामटेके, प्रेम धिराल, मिर्ज़ा जावेद बेग, एडवोकेट प्रतिक थुल, सुचिता भोयर, राजेंद्र बावनकुळे, प्रदीप भालेराव, राबिन सिंह कांडा, आनंद लांजेवार, जैकी नांदेश्वर, ब्रीजपाल सिंह सहानी, चेतन चव्हाण, संविधान लोखंडे, अनिल शाहु, वैभव बालापुरे, डॉ. तेजश्री उपाध्याय, बेनुराम हिरोंदी, अरविंद बागडे, शालु सरोदे, सुरेश देशकर, अरविंद गजभिए, योगेश नासरे, चंद्रशेखर डोमडे (सिताराम महाराज), शार्दूल पाटील, हेमंत भोतमांगे, वैशाली इंगळे, संगिता वारके, सिताराम साहु, पंकज खोबरागड़े, क्षितिज खोबरागड़े, राजा खान, पांडुरंग हिवराले, सुरेंद्र मेश्राम, क्रिष्णा अय्यर, अज्जु खान, मनिष सोमकूवर, सैय्यद जाकिर हुसैन अली, समिर खान, रुपेश साखरे, रोशन राऊत, सनाई अहमद, निसार अली, आबिद अंसारी, शफिका नाज काजी सहित अन्य पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक पहुंचकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान जागरूकता, स्वास्थ्य, जनजागृति एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित न रहकर जनसेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की होगी। सभी 40 से अधिक नवनियुक्त अध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग एवं क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा से जोड़ने का प्रण लिया।
एकता फाउंडेशन सामाजिक संगठन ने आगामी समय में नागपुर शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जनजागृति एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया।
टिप्पणी पोस्ट करा
0टिप्पण्या